श्री डूंगरगढ़ न्यूज || बीकानेर शहरी अस्पतालों व ग्रामीण सीएचसी सहित 29 केंद्रों में 6,350 डोज के लक्ष्य के साथ होगा 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का टीकाकरण ।
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में आज 45 प्लस को 12 स्थानों पर टीके लगेंगे व 3 स्थानों पर 18 प्लस को टीके लगाएं जाएंगे। 45 प्लस को सीएचसी श्रीडूंगरगढ़, आडसर, उदरासर, ठुकरियासर, बिग्गा, सांवतसर, शेरुणा में कोवेक्सिन की पहली डोज लगाई जाएगी। वही गांव बापेऊ, पूनरासर, बेनिसर और टेऊ में कोविडशील्ड की डोज होगी। यहां पर जिन्हें पहले कोविडशील्ड की प्रथम डोज लगी हुई है और 84 दिन हो गए तो वे दूसरी डोज लगवा सकेंगे। वही युवाओ के लिए श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, यूपीएचसी व गांव मोमासर सीएचसी में टीकाकरण होगा।
आज श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के इन गावो में होगा टीकाकरण ,बीकानेर शहरी अस्पतालों व ग्रामीण सीएचसी सहित 29 केंद्रों में 6,350 डोज लगेंगे