केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का श्री डूंगरगढ़ में भव्य ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन

विज्ञापन

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़  : उत्तर प्रदेश भाजपा सह प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय संसदीय कार्य एवं सांस्कृतिक राज्य मंत्री के श्री डूंगरगढ़ में प्रथम आगमन पर गाजे-बाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत गोस्वामी मैरिज गार्डन में स्वागत किया गया

Google Ad

इस स्वागत समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद प्रजापत वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गिरि गुसाईं महामंत्री प्रदीप जोशी महेश राजोतिया नगर पालिका के चेयरमैन मानमल शर्मा उपाध्यक्ष बंसी लाल सुथार अनेकों पार्षद गण पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बजरगलाल सारस्वत किशन लाल गोदारा गणेश गिरी राजू गिरी नानू गिरी तथा एबीपी के छात्र सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहकर मंत्री महोदय का स्वागत किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा मंचस्थ पदाधिकारियों को माला साफा पहना कर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने यूपी में भाजपा की शानदार जीत पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हार्दिक आभार व्यक्त कर स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 साल में ऐतिहासिक विकास हुआ है व गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं ।मतदाता योगी जी एवं मोदी जी की अनेक जनकल्याणकारी योजना के कारण खुशी व्यक्त कर रहे कर रहे थे ।जिसके परिणाम भारी बहुमत से विजय मिली है सभी मतदाताओं कार्य कर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।

स्वागत समारोह का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा पार्षद विनोद गिरी गोसाई द्वारा किया गया युवा टीम में भरत गिरी रोहित भारती अमित गिरी घनश्याम प्रवीण गिरी ने भी मंत्री महोदय का माला पहनाकर स्वागत किया स्वागत समारोह में बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष रामेश्वर लाल पारीक ने भी संबोधित किया।