बीकानेर: सेना के जवान ने खुद को गोली मारी

Google Ads new

Last Updated on 10, April 2023 by Sri Dungargarh News

श्री डूंगरगढ़ न्यूज : बीकानेर में हथियार रखने के डिपो पर तैनात सेना के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। उसने सर्विस राइफल से ही खुद पर गोली चलाई। मौके पर ही मौत हो गई। साथी जवान उसे पीबीएम अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वो दम तोड़ चुका था।

अब बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उत्तराखंड के लक्ष्मण सिंह ने सोमवार सुबह सुसाइड किया। वो बीछवाल थाना क्षेत्र में कैंट एरिया में हथियार रखने के डिपो (आयुध डिपो) पर तैनात था। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान दौड़कर उसके पास पहुंचे। तब तक वो अचेत हो चुका था। उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त मोके पर पहुंच गए हैं। फि़लहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उसके पास से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट अब तक नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-   श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के इन गांवो में कल फिर होगा टीकाकरण जानिए पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here