राष्ट्रीय मानवाधिकार एव आरटीआई जागरूकता संगठन श्री डूंगरगढ़ द्वारा स्थानीय गांधी पार्क में मासिक बैठक

विज्ञापन

आज दिनांक 26-12-2021 को इस साल की अंतिम बैठक में राष्ट्रीय मानवाधिकार एव आरटीआई जागरूकता संगठन श्री डूंगरगढ़ द्वारा स्थानीय गांधी पार्क में मासिक बैठक रखी गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ललित सिंह ओड़ ने की। जिला अध्यक्ष ने सबसे पहले सभी सदस्यों को आगामी नववर्ष की शुभकामना दी और बाड़मेर जिले में शराब माफियाओं और भ्रष्टाचारियों द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता अमर गोदारा पर जानलेवा हमले की भर्त्सना की।

Google Ad

सरकार द्वारा गिरफ्तार सभी अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करने की अपील की, साथ ही श्री डूंगरगढ़ में भी व्याप्त भ्रष्टाचार एव इसमें लिप्त कार्मिको एव अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है। जिला महामंत्री कन्हैयालाल गोदारा द्वारा व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा, जिसको जिला अध्यक्ष ललित सिंह ओड जिला उपाध्यक्ष विमल चोरड़िया ने सबकी सहमति से स्वीकार कर लिया है।

जिला अध्यक्ष ललित ओड़ ने नोखा तहसील अध्यक्ष पद पर देवीलाल नाई मसूरी को नियुक्त किया एव नई कार्यकारिणी बनाने का आदेश दिया है।
शहर अध्यक्ष संतोष विनायकिया ने इस माह के आय का प्रतिवेदन दिया और अभी तक जो हुए सांगठनिक कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में संगठन के सदस्य जिला उपाध्यक्ष विमल चोरड़िया ने शहर अध्यक्ष संतोष विनायकिया एव तहसील अध्यक्ष श्रवन सिंह पुन्दलसर , मीडिया प्रभारी पंकज नाई, जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ ज्योति सोनी,शहर महामंत्री अनमोल मोदी, शहर मंत्री रामुनाथ जाखड़, संगठन के सदस्य सुशीला शर्मा,लक्ष्मी सुथार, कोमल शर्मा,यशोदा सिद्ध, रामेश्वर लाल सुथार, मांगीलाल प्रजापत,सांवरमल सहदेवड़ा, बलवंत नाई, दीपू भार्गव, मुकेश जोशी, केशव सिंह पुन्दलसर, बाबूलाल रेगर, पवन बुटन, जुगल सिंह पुन्दलसर, टिंकू सिंह, सुभाष सिद्ध बाना,लालचंद व्यास, लक्ष्मण सिंह पुन्दलसर, रामाकांत झवर , पूर्ण सिंह पुन्दलसर, कोजाराम रेगर, श्रवण सिंह पुन्दलसर, रामेश्वर सुथार, ओमप्रकाश ओड उपस्थित रहे।