श्री डूंगरगढ़ न्यूज़: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन, भारत द्वारा जलदाय विभाग के सहायक व कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन दिया गया जिसमें श्रीडूंगरगढ़ शहर की Ductile Iron(DI) पाइप लाईन को जल्द से जल्द चालू करवाने बाबत ताकि शहर की पानी की समस्या का काफी हद तक निवारण हो सके
आदर्श कॉलोनी जहां पर 100 से अधिक घर है वहां पानी लाइन पुन्न जोड़ने बाबत ताकि वहां के लोगो को टैंकर से पानी डलवाने से निजात मिल सके। वार्ड न 40 में बन रहा जलहोज जल्द से जल्द सही तरीके से बनवाया जाएं ताकि आसपास के 5 से 6 वार्डों में पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सके।
और पिछले 5 से 6 महीनो से लगातार आश्वाशन देने के बावजूद आजतक धोलिया रोड पर स्थित गरीब लोगो की बस्ती में अभी भी कोई पानी लाइन नहीं डाली गई है एवं वहां की जलदाय समस्या जस की तस बनी हुई है इसलिए उक्त समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने बाबत अवगत करवाया गया

SriDungargarh: जानिए क्यों श्रीडूंगरगढ में 724 दिन से लगातार चल रहा है धरना
जिसमे शामिल रहे प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संतोष कुमार बिनायकिया,शहर अध्यक्ष हनुमान माली,शहर महामंत्र मुकेश जोशी, आबिद सोलंकी, शरीफ़ चेजारा, इमरान आदि उपस्थित रहे।