श्री डूंगरगढ़ न्यूज़:- श्री डूंगरगढ़ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की घोषणा आज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के.के. पुरोहित व सचिव मदन गोपाल स्वामी द्वारा की गई ।
बार एसोसिएशन की घोषित की गई कार्यकारिणी में सबसे चौंकाने वाला नाम उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट मनोज कुमार नाई का रहा, कस्बे के युवा वकील मनोज कुमार नाई ने बार के सभी धड़ो व दिग्गजों को कुशल रणनीति के साथ साधते हुए उपाध्यक्ष पद पर अपना नाम अंकित करवाया है।
गौरतलब है कि बार चुनावों के दौरान भी नाई धरातलीय रणनीति के जरिये लगातार चर्चा में रहे थे और उपाध्यक्ष पद पर आसीन होना उनके बेहतर काम पर मोहर माना जा रहा है

Breaking News: Cow Milk: नहीं चाहते कोलेस्ट्रोल, हार्ट अटैक और स्ट्रोक तो पीजिए गाय का दूध
चुनावों में दिखाई कार्यकुशलता का मिला लाभ।
बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट मनोज कुमार नाई द्वारा बेहतर व सधी हुई कार्यकुशलता के जरिए लगातार सक्रिय रहकर दिग्गजों के बीच अपनी छाप छोड़ी गई थी।
अपनी सधी हुई रणनीति के द्वारा सभी के बीच अपनी पेठ उन्होंने स्थानीय बार एसोसिएशन में स्थापित की थी जिसका लाभ उन्हें कार्यकारिणी घोषणा के समय मिला है और उपाध्यक्ष बनाया गया है ।
इनके अलावा कार्यकारिणी में प्रवीण पालीवाल को उपाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार पुरोहित को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश मोहरा को सह सचिव, पुखराज तेजी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है साथ ही भरतसिंह राठौड़, लेखराम चौधरी, ओमप्रकाश पंवार, मोहनलाल सोनी, बाबूलाल सारस्वत, रामलाल नायक को बार एसोसिएशन के सदस्य नियुक्त किया गया है