बीकानेर : -फैक्ट्री में लगी आग ,दमकलकर्मियों ने 2 घंटे में पाया काबू

विज्ञापन

श्री डूंगरगढ़ न्यूज || बीकानेर के शोभासर गांव में स्थित फैक्ट्री में गुरुवार रात करीब नौ बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के कारण कारखाने की आग भड़क गई। इससे आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने की आशंका बढ़ गई। राहत की बात यह है कि करीब 2 घंटे में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

Google Ad

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की वजह बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने ही फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। सुरेंद्र अग्रवाल की यह फैक्ट्री शोभासर में डूडी धर्म कांटे के पास है। मूंगफली के छिलके से पशु चारा बनाया जाता है। मौके पर सुरेंद्र अग्रवाल भी पहुंच गए थे। घटना के बाद बीछवाल और मुरलीधर व्यास नगर से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बीछवाल थाने से एएसआई गुमानाराम मय टीम के मौके पर पहुंच गए हैं। मूंगफली के छिलके होने के कारण फैक्ट्री में आग तेजी से फैली।