श्रीडूंगरगढ़। गौड़ ब्राह्मण विकास समिति की बैठक का हुआ आयोजन

विज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़। गौड़ ब्राह्मण विकास समिति की बैठक स्थानीय मोडर्न राजस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में समिति अध्यक्ष इंदौरिया ने गत माह गठित संस्था की कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस नव गठित कार्यकरणी में मांगीलाल नाथोलियाँ,श्याम महर्षि एंव नगर पालिका अध्यक्ष मानमल नाथोलियाँ को संरक्षक बनाया गया। इसी प्रकार विजय महर्षि मंत्री,राधेश्याम नाथोलियाँ उपाध्यक्ष,मनीष कुमार बबेरवाल कोषाध्यक्ष, पवन इंदौरिया संयुक्त मंत्री, प्रमोद बिंयाला को प्रचार मंत्री सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इसके पश्चात ग्यारह जनों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस अवसर पर मंचस्थ संस्था अध्यक्ष इंदौरिया ने कहा कि संगठन ही संस्था का विकास है। सभी मिलकर समाजोत्थान में भागीदारी निभाएं। साहित्यकार श्याम महर्षि ने संस्था के विधान के बारे में अवगत करवाया। पालिका अध्यक्ष मानमल नाथोलियाँ, कन्हैयालाल नाथोलियाँ, सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक बनवारी लाल बबेरवाल ने भी समाज हित पर अपने विचार रखें। इस दौरान समाज के कई लोंग मौजूद थे।

Google Ad

उल्लेखनीय की संस्था अध्यक्ष ताराचंद इंदोरिया को पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य सरकार के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।