SriDungargarh

22 वर्षीय युवक ने लगाया फांसी का फंदा

श्रीडूंगरगढ़ न्यूज 19 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ से आज सुबह-सुबह दु:ख भरी खबर सामने आई है। गुरुवार रात एक बार फिर एक युवा ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार कालूबास निवासी 22 वर्षीय उम्मेद सिंह पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। युवा ने फांसी क्यों लगाई इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।