Breaking News SriDungargarh

50 किलो चांदी, लाखों की नकदी जब्त, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाही।

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ बीकानेर ; विधानसभा चुनावों के लिए अलर्ट मोड पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बड़ी कार्रवाही शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की है।

एसआई सुशीला की अगुवाई में पुलिस दल ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी की जांच में करीब 50 किलो चांदी के गहने और1 लाख 80 हजार नकद जब्त किए हैं।हालांकि अभी गिनती और गहनों का तौल चल रहा है ।