Chatargarh News: छत्तरगढ़ में खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते हुए एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान का नाम खेमाराम मेघवाल बताया जा रहा है। वह बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ तहसील के ग्राम राजासर भाटियान का रहने वाला था।
घटना के अनुसार, खेमाराम मेघवाल अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसे चक्कर आने लगे और वह अचेत होकर गिर गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें

Breaking News: जानिए कब तक होंगे लोकसभा चुनाव 2024 ।। loksabha election 2024
December 26, 2023
पुलिस ने बताया कि खेमाराम मेघवाल की मौत कीटनाशक दवा के विषाक्त प्रभाव से हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।