श्री डूंगरगढ़ न्यूज़। नए साल के पहले दिन झंवर बस स्टैंड से दुर्घटना की बड़ी खबर आई है। यहां बीकानेर की ओर से आ रहें एक भारी सामान से लदे ट्रेलर से सरदारशहर रोड की ओर मूड़े रही कार टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर में वजन अधिक था और ड्राइवर ने कार को बचाने का प्रयास भी किया।
परंतु कार ट्रेलर में फंस कर करीब 400 मीटर तक घसीट गई। मौके पर आस पास के नागरिक एकत्र हो गए। और कार सवार दो जनों को बाहर निकाला गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई परंतु गनीमत रही कार सवार एक जना घायल हुआ है व एक चोटिल हुआ है।
यह भी पढ़ें

SriDungargarh: रेल सेवा संघर्ष समिति की मेहनत रंग लाई- अध्यक्ष तोलाराम मारू
September 24, 2021
आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंच गए और दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे है। कार सवार गांव ऊपनी के बताए जा रहें है।
