Breaking News Chhatargarh News

श्रीडूंगरगढ़: कार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, ड्राइवर चोटिल,

श्री डूंगरगढ़ न्यूज:रात करीब 10 बजे आड़सर के पास सड़क पर गोलाई वाले मोड़ पर एक कार को बचाने के चक्कर में बड़ा ट्रक पलट गया। दिल्ली रूट पर हुए इस हादसे में गनीमत रही बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई व ट्रक का चालक चोटिल हुआ है।

ट्रक में टायर भरे है और पूरा सामान सड़क पर बिखर गया है। अभी सुबह 11.30 तक ट्रक सड़क पर ही पलटा पड़ा है व सभी टायर भी बिखरे पड़े है। सड़क मार्ग आधे से अधिक रूका हुआ है। वहीं आने जाने वाले राहगीर भी परेशानी का सामना कर रहें है।
ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचित कर ट्रक व उसका सामान हटाने की मांग की है।