श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ 27 जनवरी 2025 ।सेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल बुढ़ानिया ने रविवार शाम को सूडसर से सांवतसर रोड पर मोटरसाइकिल पर चार कार्टून शराब ले जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया।
पूर्णमल बुढ़ानिया ने बताया कि यह कार्रवाई गश्त के दौरान की गई। पकड़े गए युवकों की पहचान सादासर, जसरासर निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण सिद्ध और पूनरासर निवासी 23 वर्षीय परसाराम ब्राह्मण के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें

SriDungargarh: श्री डूंगरगढ़ सड़क हादसा : मोटरसाइकिल से गिर तीन व्यक्ति घायल
March 13, 2022
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध शराब जब्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
इस मामले की जांच सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान करेंगे।