श्री डूंगरगढ़ न्यूज || झुंझुनूं के चोराड़ी आथुनी गांव में 12वीं क्लास के छात्र (student )ने आत्महत्या ( suicide ) कर ली। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। छात्र को जहर खाने के बाद गम्भीर हालत में झुंझुनूं के सुमन अस्पताल ( Suman Hospital )में लाया गया। इलाज के दौरान( during treatment )रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसका नाम अंकित कुमार है। अंकित ने मरने से पहले मोबाइल में बयान रिकॉर्ड( statement record in mobile) किया। [irp posts=”3878″ name=”जानिए झुंझुनूं में अचानक क्यों बढ़ गई बकरी के दूध की मांग”]
अंकित ने मरने ( suicide )से पहले दिए बयान में बताया कि बाकरा के आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक सुभाष और साइंस पढ़ाने वाले टीचर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। छात्र (student )के परिजनों को झूठी शिकायतें स्कूल के द्वारा की जा रही थीं। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि टीचर्स छात्र की किस तरह की शिकायतें करते थे।
बयान में उसने भाकरा के आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक सुभाष और स्कूल शिक्षकों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। छात्र के परिजनों ने पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुकुंदगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच करेगी।

Breaking News: 20 वां राउंड में इन गांवों वोटो की हुई गिनती जानिए कोन आगे
जहर खाकर घर पहुंचा युवक
अंकित कुमार के मामा ने बताया की शनिवार दोपहर 1 बजे अंकित घर से चला गया था। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिला। शाम 6:30 बजे बदहवास हालत में घर आया। परिजनों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन तुरंत अंकित को पास ही स्थित सुमन हॉस्पिटल लेकर गए। चिकित्सकों ने अंकित का इलाज किया। रविवार सुबह 4:00 बजे अंकित ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने अंकित के शव का पोस्टमॉर्टम झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में करवाया। आज शाम अंकित का दाह संस्कार कर दिया गया।