बीकानेर के महाजन में एक नाबालिग लड़की के साथ महीनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने ही दुष्कर्म किया। बाद में उसे धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी। लड़की से कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, नाबालिग लड़की के साथ छह-सात महीने तक लगातार दुष्कर्म करने व गर्भपात होने का मामला महाजन थाने में हुआ दर्ज हुआ है। पुलिस ने इसके साथ ही आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया है। लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के सबूत तलाशे जा रहे हैं।

Breaking News: योगा क्लास में पूनरासर बालाजी मंदिर के पुजारी का भव्य अभिनन्दन।
महाजन थाना अधिकारी रमेश कुमार न्योल ने बताया कि पीड़िता महाजन कस्बे के समीपवर्ती गांव की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने करीब छः सात माह पूर्व घर अकेली पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे डरा धमका कर भी उसके साथ ऐसा करता रहा। बाद में डर कर उसने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। तब तक गर्भधारण भी हो गया। बाद में गर्भपात भी हुआ। आखिर में तंग आकर पीड़िता के माता पिता ने आरोपी प्रकाश राईका के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया।