श्रीडूंगरगढ़ न्यूज 14 मई 2023 : सार्वजनिक स्थान पर जातिसूचक गालियां निकालने व घर में घुसकर मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनंदलसर निवासी श्रवणराम पुत्र मालाराम मेघवाल ने गांव सालासर निवासी भंवरलाल जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें

Rajasthan: चोरो ने पांच दुकानों के ताले तोड़े, जानिए क्या चुरा कर ले गए
February 1, 2022
परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने रास्ता रोक कर मारपीट की व सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच की व जबरदस्ती उसके घर में घुसकर टायर खोलने वाले पाने से उसके साथ व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी है।