श्रीडूंगरगढ़ न्युज , बीकानेर 19 मई 2023। बीकानेर में हथियारों के साथ युवकों की धरपकड़ फिर तेज हो गई है। नयाशहर पुलिस ने एक युवक को पिस्टल, मैगजीन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
ये कार्रवाई नयाशहर पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम की स्पेशल डीएसटी टीम के माध्यम से की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक के पास हथियार है। कभी भी किसी पर हमला किया जा सकता है। अवैध रूप से ये हथियार रामपुरा बस्ती के विशाल बारासा के पास होना बताया गया था।

Breaking News: गैंगस्टर विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में ढेर, सुल्तानपुर में यूपी STF का ऑपरेशन
डीएसटी टीम के लखविंदर सिंह ने पता लगाया कि विशाल के पास हथियार है। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक मैग्जीन और दो कारतूस जब्त किए गए। अवैध पिस्टल कहां से खरीदी गई इसका पता लगाया जा रहा है।

दरअसल, बीकानेर पुलिस अवैध हथियार रखने वालों को तो दबोच रही है लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं। कमोबेश हर रोज ही कोई न कोई अवैध हथियार के साथ पकड़ा जा रहा है। इन्हीं हथियारों से लोगों को धमकाने और हमले भी हो रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद भी अपराधियों में कोई भय नहीं है।
नयाशहर थाना एरिया में ही फायरिंग की कई घटनाएं हो रही है। खासकर मुक्ता प्रसाद नगर, रामपुरा, लालगढ़ एरिया में अवैध हथियारों के साथ घटनाएं हो रही है।