श्रीडूंगरगढ न्यूज़ 14 जून 2023। एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई और पुत्र ने थाने पहुंच कर एक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव धर्मास निवासी श्रवणराम(38) पुत्र बद्रीराम मेघवाल ने इसी गांव के परताराम पुत्र अर्जनराम मेघवाल के खिलाफ लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 8 जून को रात सवा आठ बजे माताजी मोड रोही नौसरिया के पास उसके पिता बद्रीराम बस का इंतजार कर रहें थे तभी आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल तेज गति व गफलत में चलाते हुए साईड में खड़े मेरे पिताजी को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें

Breaking News: श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का बाजार अनिश्चित काल बंद का आह्वान , जनता कर्फ्यू?
July 13, 2023
परिजन घायल को ट्रोमा सेंटर बीकानेर लेकर गए जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्रसिंह को सौंप दी है।