Breaking News SriDungargarh

श्री डूंगरगढ़: मारपीट और गाली गलोच का आरोप, मामला दर्ज ।

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़: गाली गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है , मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव जेतासर का है, पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए सहीराम पुत्र मोहनराम जाति जाट निवासी जेतासर (श्रीडूंगरगढ़) ने पुलिस को बताया कि परमेश्वर लाल पुत्र निमाराम मेघवाल निवासी जेतासर और उसकी पत्नी ने प्रार्थी के पिता मोहनराम के साथ मारपीट और गाली गलौज कि।घटना 09 जुलाई साढ़े तीन बजे बजे गांव जेतासर रोही की है । पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जाँच उनि. प्रो. वीरचंद को सौंप दी