जयपुर. Rajasthan Election Date: चुनाव आयोग ने राजस्थान चुनाव की तारीख में बदलाव किया है. पहले 23 नवंबर को वोटिंग की तारीख तय की गई थी. अब इसे बदल दिया गया है. अब 25 नवंबर को वोटिंग होगी. तारीख बदलने को लेकर अलग-अलग संगठनों की तरफ से मांग की जा रही थी. क्योंकि 23 तारीख को देव उठानी एकादशी है और ऐसे में उस दिन बड़ी संख्या में शादियां हो सकती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए तारीखों में बदलाव किया गया है.
यह भी पढ़ें

SriDungargarh: श्री डूंगरगढ़ में कोरोना विस्फोट जानिए आज किस गांव में कितने लोगों पॉजिटिव आये
April 28, 2021

जैसे ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ राजस्थान में कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने 23 नवंबर को लेकर चिंता जाहिर की. उनका कहना था कि 23 नवंबर को काफी शादियां हैं, ऐसे में उन्हें वोटिंग में परेशानी होगी.