Sridungargarh news » Health Tips : बदलते मौसम में सर्दी जुकाम होना कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर लोग इस समस्या से परेशान ही होते हैं, लेकिन जिनकी इम्युनिटी मजबूत होती है, वो इस परेशानी को भी मात देते हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले लोग जल्दी सर्दी-जुकाम के शिकार होते हैं।
मौसम में बदलाव भी होना तय है, इसलिए जरूरी है कि हम खुद सतर्क रहें और इससे निपटने के लिए उपाय करें। लंबे समय तक सर्दी होने के कारण छाती में कफ जमा हो जाता है। कई बार गलत उपचार के कारण भी कफ सूखकर छाती में जमा हो जाता है, इसलिए बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
छाती में जमा कफ से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
हमें जरा सा भी दर्द होता है, तो हम तुरंत अंग्रेजी दवाओं की तरफ भागते हैं। जाएं भी क्यों नहीं, ये हमें तुरंत आराम जो दिलाते हैं। ऐसे ही सर्दी जुकाम होने पर हम कुछ दवाओं का सेवन करते हैं, जिनमें कुछ एंटीबायोटिक दवाएं भी होती हैं, जो तुरंत राहत नहीं देती और सीने में कफ जम जाता है। ऐसे में हम कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं।

हेल्थ: जानिए 100 वर्षों तक निरोग रहने के लिए जीवन में योग का महत्व योग गुरु ओम कालवा के साथ
- गर्म पानी का भाप लें
अगर छाती में जमे कफ को खत्म करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप गर्म पानी में पुदीने की कुछ बूंदे डालकर उसका भाप लीजिए। एक दिन में दो से तीन बार इसे लीजिए। इससे बहुत जल्दी ही आप आराम महसूस करेंगे।
- चाय की पत्ती वाले गर्म पानी के गरारे
भाप लेने के बाद एक बड़ी कटोरी पानी में एक टेबल स्पून चाय की पत्ती डालकर उसे अच्छे से उबालें और फिर उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर गरारे करें। इससे आपके बढ़े हुए टॉन्सिल में भी आराम मिलेगा और साथ ही गले की खराश और सीने में जमे कफ से भी राहत मिलेगी।
तुलसी और गिलोय का काढ़ा ( Health Tips )
सीने में जमे कफ के लिए तुलसी, गिलोय, गुड़, काली मिर्च, अदरक का रस और लौंग डालकर काढ़ा बनाएं और सुबह खाली पेट पिएं। आपको कफ से बहुत जल्दी राहत मिलेगी।
- घी-नमक सीने पर लगाएं
इसके लिए आप रात में अपने सीने पर गाय के देशी घी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर लगाएं और सो जाएं। इससे सीने में जमा सारा कफ बड़े ही आराम से निकल जाएगा। इसके अलावा आप नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदों को अपने नाक में डालें, इससे आपको बहुत राहत मिलेगी।
- कच्ची हल्दी से पाएं राहत
कच्ची हल्दी के रस की थोड़ी सी मात्रा को अपने गले पर लगाएं। गुनगुने पानी में इसके रस को मिलाकर गरारे कीजिए। इससे आपको आराम मिलेगा। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण छाती में जमा कफ के लिए एक अचूक औषधि है।