Breaking News SriDungargarh

श्रीडूंगरगढ़: हाइवे पर दुर्घटना, बाइक सवार गंभीर घायल।

श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़ 22 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से निकलते ही गांव बेनीसर लौट रहा 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे और अचानक हाइवे पर पिकअप से टक्कर होना बताया जा रहा है।

युवक सड़क पर गिर गया व गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल लेकर आए है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अस्पताल में बेनीसर गांव से उनके परिजन पहुंच गए है।