श्रीडूंगरगढ़ न्यूज : लालमदेसर छोटा निवासी श्रवणराम मेघवाल की पत्नी 25 वर्षीय सुमन व 3 साल के पुत्र सुरेन्द्र का शव शुक्रवार सुबह खेत में बनी डिग्गी में तैरता मिला।
सेरूणा थाना पुलिस ने दोनों शव श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल में रखवाए और परिजनों को सूचना दी। मृतका के भाई शंकरलाल मेघवाल निवासी बेरासर, नोखा ने मृतका के पति सहित सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें

आपणी प्रेरणा: महान स्वतन्त्रता सेनानी एवं किसान मशीहा आर्य को श्रंद्धाजली
October 26, 2022
घटना गुरूवार रात करीब तीन बजे के आसपास नारसीसर की रोही में स्थित खेत की है। सेरूणा पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ गोमाराम जाट को सौंप दी गई है।