Last Updated on 18, May 2023 by Sri Dungargarh News
श्री डूंगरगढ़ न्यूज: , नई दिल्ली। मौदी कैबिनेट में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू को उनके पद से हटा दिया गया है। रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की कमान सौंपी है। पूर्व कानून मंत्री किरेन रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय संभालेंगे। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया।
किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय सौंपा और रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया। pic.twitter.com/fospId7z62
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023
किरेन रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद से भी इसी तरह कानून मंत्रालय छिना गया था। कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर उनके और न्यायपालिका में टकराव की खबरें अक्सर सुर्खिया बटोर रही थीं। रिजिजू शीर्ष न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर सार्वजनिक तौर पर तीखे हमले करते रहे हैं। वह इसे ‘अपारदर्शी’ सिस्टम बताते हुए आलोचना करते रहे हैं।
अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जाता है।