पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत

विज्ञापन

Last Updated on 9, October 2022 by Sri Dungargarh News

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़:- अनूपगढ़  के गांव 6 पी में शनिवार देर शाम एक युवक ने धारदार हथियार से एक महिला सहित पांच लोगों को घायल कर दिया।

आरोपी चेतन राम पुत्र भंवरा राम, निवासी 6 पी ने नशे की हालत में अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर गांव में घूम रहा था। इस दौरान आरोपी के सामने जो आया उसी पर हमला कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी नशे की हालत में अपने हाथ में तेज धारदार हथियार लेकर गांव में घूम रहा था।

 

इस दौरान आरोपी ने गांव में गुरदास सिंह(60) पुत्र बलवंत सिंह के घर के बाहर उस पर हमला बोल दिया। इसके बाद वह हथियार के साथ ही मुख्य सड़क पर आ गया और रास्ते में उसे गांव के ही तेजा सिंह(60)पुत्र प्रताप सिंह, जरनैल कौर(55)पत्नी गुरमेल सिंह मिल गए। आरोपी ने उन पर भी हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया।

 

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और गांव की ओर आने वाली सडक़ पर एक महिला शारदा(30) पत्नी शेरा राम पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला पर हमला किए जाने पर मामराज(35) पुत्र जोगा राम निवासी चक 1 पी, महिला को बचाने के लिए वहां पहुंचा। नशे की हालत में आरोपी ने मामराज पर भी हमला कर दिया।

 

जिसके बाद ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से युवक को काबू् कर पुलिस को सूचना दी एवं घायलों में से तीन को पतरोडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें:-   भाई ने भाई की हत्या की, अवैध संबंध का हुआ था शक

 

 

 

 

पांच घायलों में से एक की हुई मौत

युवक के द्वारा धारदार हथियार से 5 जनों को घायल कर दिया गया था। घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने तेजा सिंह, जरनैल कौर और गुरदास में को रेफर कर दिया था।

 

शनिवार रात गुरदास को बीकानेर ले जाते समय छतरगढ़ के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

 

आरोपी चेतन राम 5 जनों को घायल कर मौके से फरार होने का प्रयास कर रहा था। भागते समय आरोपी सड़क पर गिर गया और उसकी नाक पर चोट लग गई। नाक पर चोट लगने के कारण आरोपी को श्रीगंगानगर के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

वहीं, मृतक गुरदास सिंह के बेटे गुरमीत सिंह ने आरोपी चेतन राम के खिलाफ अनूपगढ़ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी फूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के परिवार में उसके माता-पिता,पत्नी और बच्चे हैं। आरोपी ने किन कारणों से इस घटना को अंजाम दिया है उसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here