हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा आएंगे सोनियासर

Google Ads new

Last Updated on 27, April 2023 by Sri Dungargarh News

श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़ 27 अप्रेल 2023।  हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा 29 अप्रेल को सोनियासर गोदारान आ रहें है। युवाओं में खासे प्रचलित हुड्डा सोनियासर गोदारन में आयोजित शहीद हेतराम गोदारा की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाग लेंगे। हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर ये सूचना दी है।

बता देवें गायक अजय हुड्डा शहीद हेतराम के साथ एक साल फ़ौज में भी रहें थे। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अजय हुड्डा प्रतिमा अनावरण में शामिल होकर अपने शहीद साथी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

बता देवें गांव में उत्साह के साथ समारोह की तैयारी की जा रही है तथा युवाओं की टोलियां बनाकर जिम्मेदारी दी जा रही है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के निर्देशन में किसान सम्मेलन की तैयारियां भी जोर शोर से हो रही है और गोदारा ने बुधवार शाम सभा स्थल पर जायजा लिया।

यह खबर भी पढ़ें:-   जानिए आज 01मई 2021 का पंचांग शुभ अशुभ मुहूर्त,दिशा शूल और शुभ योग पंडित बाल व्यास खेताराम शर्मा के साथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here