राशिफल 12 अक्टूबर : तुला समेत इन राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, ये लोग पीली वस्तु रखें पास

विज्ञापन

ग्रहों की स्थिति- गुरु और राहु मेष राशि में। शुक्र और चंद्रमा सिंह राशि में। सूर्य और बुध कन्या राशि में। मंगल और केतु तुला राशि में। शनि कुंभ राशि में। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। बाकी सारे ग्रह 5 घर में हैं। 4 घर में योग्म बना हुआ है। मेष, सिंह, कन्या, तुला में योग्म बना हुआ है ग्रहों का और शनि अकेला वक्री होकर के कुंभ राशि में है।

Google Ad

राशिफल-

मेष राशि- मानसिक चंचलता बनी रहेगी। बस इसमें थोड़ा कंट्रोल रखिएगा। लिखने- पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव जैसी स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जो आपने डिजाइन किया है उसे आप लागू करें। सोची हुई चीजों को कार्यरूप दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। व्यापार अच्छी स्थिति में आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का आगमन बढ़ेगा। रुपये पैसे की स्थिति सुदृढ़ होगी। बस अभी निवेश मत करिए। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। प्रेम में थोड़ा तू- तू, मैं- मैं से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– सुकामरता बढ़ेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। यूरिन की कोई प्राब्लॅम या शुगर की प्राब्लॅम हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम- संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी रुपये, पैसे आएंगे। शुभ समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनो का साथ होगा। पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक स्थिति मजबूत होगी आपकी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। यूरिन से संबंधित कोई परेशानी न हो। विपरीत लिंगी संबंधों में कोई तू- तू, मैं- मैं ज्यादा न बढ़ जाए। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम में नयापन आएगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। नौकरी- चाकरी की स्थिति काफी अच्छी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे।  मित्रवर व्यवहार उनका हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना आपके लिए शुभ होगा।