श्री डूंगरगढ़ न्यूज़:क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक नवजात का शव फैंका हुआ मिला है और पूरे गांव में आग की तरह चर्चा फैल गई है।
क्षेत्र के गांव कुंतासर में लिखमादेसर सड़क मार्ग की ओर बने एक सामुदायिक भवन में 8 माह के मेल बच्चे का शव मिला। निकट ही स्थित एक घर में किसी को जानकारी मिलने पर उन्होंने भवन के लोगों को सूचना दी।
सरपंच ओंकाराराम मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने पर एएसआई सुरेंद्र कुमार दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंची। जहां नवजात का पोस्टमार्टम कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

SriDungargarh: श्री डूंगरगढ़ : महापुरुष समारोह समिति की पुस्तिका का विमोचन
एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में सरपंच ओंकाराराम ने अज्ञात के खिलाफ अपने अनैतिक कार्य की पहचान छुपाने हेतु मानव भ्रूण को फैंकने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। सरपंच व गांव के ही रामकरण ने बालक को विधिवत दफना कर उसका अंतिम संस्कार किया।