SriDungargarh बीकानेर || Bikaner

विवाहित महिला ने पड़ौसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ न्यूज 14 मई 2023। विवाहिता ने पड़ौसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला थाने में दर्ज करवाया है।

इंदपालसर गुसाईंसर में परिवादिया का पति विवाह समारोह में गया था और पडौसी युवक उसके कमरे में घुस गया। गले पर चाकू रखकर उसने जबरन दुष्कर्म किया और तभी बच्चों के उठ जाने पर सास मौके पर आई तो आरोपी दीवार फांदकर भाग गया।

प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी दीपावली से पहले भी उसके खेत जाते हुए उसका पीछा किया व अश्लील हरकतें करता था। आरोपी के पिता ने घर के सामने आकर बेइज्जती की।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।