अब जानते है साल कि 10 बड़ी भविष्यवाणी के बारे में –
1 – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति दूसरे और पंचम भाव के स्वामी हैं और साल की शुरुआत में देवगुरु आपके छठे भाव में मार्गी हो जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति के Maargi होने से साल की शुरुआती 4 महीना में आपको अपनी नौकरी में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। इसके अलावा विदेश यात्राओं से आपको लाभ होगा। कुल मिलाकर देवगुरु बृहस्पति का आर्शीवाद आपके जीवन को खुशियों से भरने का काम करेगा और आप प्रसन्न रहने वाले है।
2 – नौ ग्रहों में सबसे धीमी ग्रह शनिदेव, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पूरे वर्ष चौथे भाव में गोचर करेंगे और पंच महापुरुष राजयोग में से एक शश राजयोग का निर्माण करेंगे। शनिदेव के इस गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान न सिर्फ आप अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त करेंगे बल्कि आपको कार्यस्थल पर भी बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खास तौर से वह जातक जो राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें शनिदेव की कृपा से बहुत बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी।
3 – ग्रहों के राजा सूर्य आपके दशम भाव के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और 12 वर्ष के बाद देवगुरु बृहस्पति के साथ छठे भाव में युति करेंगे। जब छठे भाव में गुरु और सूर्य की युति का निर्माण होगा तो आपके लिए एक विशेष राजयोग निर्मित हो जाएगा। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। इंटरव्यू में आपका चयन हो सकता है। प्रशासनिक सेवा में आपको नियुक्ति दी जा सकती है. इसके अलावा जो सरकार से जुड़कर काम कर रहे हैं उन लोगों को अत्यधिक आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। शिक्षक वर्ग को अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त होगी। इसके अलावा कर्मकांड करने वाले जातकों को भी देवगुरु बृहस्पति और सूर्य की कृपा से अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा।

Rajasthan: चोरो ने पांच दुकानों के ताले तोड़े, जानिए क्या चुरा कर ले गए
4 – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 में एक बड़ा परिवर्तन तब होगा जब देवगुरु बृहस्पति 1 मई को आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे यानी की वृष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे साल में इसी भाव में रहेंगे। गुरु का यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं होगा क्योंकि बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपके प्रथम भाव पर होगी। आपके वैवाहिक जीवन में जितनी भी कठिनाइयां थी वह दूर हो जाएगी। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप यकीन मानिए आपके परिवार और समाज में आपको भरपूर मान सम्मान प्राप्त होगा।
5 – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 की शुरुआत में करियर के लिहाज से कुछ बड़े परिवर्तन दिखाई पड़ रहे हैं क्योंकि शनि और बृहस्पति दोनों की दृष्टि का संयुक्त प्रभाव आपके दशम भाव पर आ रहा है जो कि आपका कर्म भाव है। ऐसे में आपको अपने ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए कहा जा सकता है। इसके अलावा आपको पदोन्नति भी जा सकती है। अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो शनि देव की कृपा से आपको एक अच्छी नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति की दशम भाव पर दृष्टि साल की शुरुआती 4 महीने कार्य की सुविधा प्रदान करेगी।
6 – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल प्रथम भाव के स्वामी है और 15 मार्च को आपके चौथे भाव में शनि के साथ उनकी युति होगी। 23 अप्रैल तक मंगल कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। ऐसे में मंगल और शनि की चौथे भाव में युति आपके लिए थोड़ी कष्ट कारक साबित हो सकती है क्योंकि दोनों ही पाप ग्रह है। इस अवधि में मानसिक कष्ट में बढ़ोतरी संभव है। ऐसा भी हो सकता है कि आपके साथ कोई दुर्घटना घटित हो जाए। आपके पैर में चोट लगने की पूरी संभावना है। इसके अलावा कार्य स्थल पर भी आपकी कुछ चीजों को लेकर आपके सीनियर नाराज हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का भी आपको ख्याल रखना होगा।
7 – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मायावी ग्रह कहे जाने वाले राहु पूरे 2024 पंचम भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव शिक्षा का भाव है शुभ स्थान है। ऐसे में यहां राहु का गोचर कष्टकारी साबित हो सकता है। राहु और शनि का संयुक्त प्रभाव आपके प्रथम भाव पर भी आ रहा है। ऐसे में छात्र वर्ग के लिए राहु का यह गोचर बड़ी परेशानियां खड़ी करने वाला होगा। अध्ययन में बाधा आ सकती हैं। इसके अलावा आपके प्रेम संबंधों के लिए भी राहु का गोचर अनुकूल नहीं है। आपको सलाह दी जाती है की राहु के इस गोचर कल के दौरान अपने घर वालों की सहमति के बिना किसी भी प्रकार के बाहरी संबंधों में ना पड़े। किसी स्त्री के कारण आपकी बदनामी भी हो सकती है।
8 – भौतिक सुख सुविधा और स्त्री के कारक कहे जाने वाले शुक्र 31 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे और अत्यधिक बलवान हो जाएंगे। शुक्र की युति मीन राशि में राहु से होगी और 24 अप्रैल तक शुक्र इसी भाव में यानी की पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। राहु और शुक्र की पंचम भाव में युति आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दे सकती है। इस समय आपको अपच संबंधी परेशानियों में वृद्धि दिखाई देगी। आपकी यौन इच्छा चरम पर होगी। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में सुरक्षित यौन संबंध बनाए।
9 – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रहस्य और आध्यात्म के कारक ग्रह केतु पूरे वर्ष कन्या राशि में यानी कि एकादश भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में केतु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ कहा जा सकता है। केतु की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को पूरे साल अच्छा लाभ होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके लेखन में निखार आएगा। सिनेमा जगत में काम कर रहे लोगों को अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। जनसंचार से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर आप रिसर्च से जुड़े हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। धार्मिक यात्राएं होंगी। उन यात्राओं पर साधु संतों से मुलाकात होगी। कुल मिलाकर केतु का गोचर आपके जीवन में पूरे वर्ष लाभ की वृद्धि करने वाला होगा।
10 – साल 2024 आपके प्रेम संबंध के लिहाज से थोड़ा कठिन रह सकता है। पाप ग्रह राहु का गोचर आपके पंचम भाव में होने से रिश्ते में ग़लतफ़हमी बढ़ सकती है वहीं प्रेम विवाह को लेकर भी आपके मन में कशमकश बनी रह सकती है। इस समय आप अपने परिवारवालों की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह नहीं करे तो ही आपके लिए अच्छा होगा। अगर वैवाहिक जीवन की बात करे तो मई के महीने के बाद देव गुरु बृहस्पति का सप्तम में गोचर पति पत्नी के प्रेम की वृद्धि करने वाला होगा वहीं जिनका विवाह नहीं हुआ है उनका विवाह भी तय हो सकता है।