श्रीडूंगरगढ़ न्यूज: क्षेत्र से बड़ी खबर शीतलनगर के नजदीक एक पिकअप के ट्रेन से टकरा जाने की आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कितासर निवासी भागीरथ धतरवाल गांव से अपने खेत जा रहा था। रास्ते में पिकअप अनियंत्रित हो गई और ट्रेन से जाकर टकरा गई।
पिकअप में एक जना ही सवार था और वह चोटिल हो गया। पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और घटना के बाद ट्रेन रुकी तो सवार भागीरथ को इसी ट्रेन से रतनगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में आस पास की ढाणियों के लोग एकत्र हो गए है। वहीं गरीब सेवा संस्थान के रामकिशन सहू भी मौके पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें

SriDungargarh: किसान की बैग काटकर ढाई लाख निकाले ,बैंक से रुपए लेकर किसान जा रहा था घर
February 11, 2022