श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़ 3 अगस्त 2024। एक विवाहिता को उसके पिता के घर से उसका ननदोई चाकू गर्दन पर रखकर उठा ले गया और कई शहरों में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके विवाह के समय से ही नोखा निवासी उसका पति व ससुर दहेज के लिए उसे तंग परेशान करते थे। कई बार पंच पंचायती हुई पर वे नहीं माने।
15 जुलाई 2024 को पीड़िता का श्रीडूंगरगढ़ निवासी ननदोई उसके पिता के घर आया और उसकी बात नहीं मानने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। 20 जुलाई को आरोपी ननदोई रात 1.30 बजे उसके पिता के घर में घुसा और गर्दन पर चाकू रख कर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उठा ले गया। आरोपी ने उसे गहनों सहित जबरन गाड़ी में डाला और जयपुर की ओर ले गया। जयपुर में आरोपी ने एक होटल में परिवादिया को रोका जहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
वहां से आरोपी अगले दिन उसे वृदांवन ले गया और वहां भी एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवादिया ने बताया कि वह अपनी व अपने परिवार की जान बचाने के लिए चुप रही और आरोपी ने बार बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे वृदांवन से जयपुर लाया व खाटूश्यामजी होते हुए बीकानेर से रामदेवरा ले गया। रामदेवरा में आरोपी ने उससे डरा धमकाकर उसके सोने के बाले, चांदी की पायजेब, 20 हजार नगदी छीन लिए और उसे वहीं अकेले छोड़कर आ गया।

Breaking News: जानिए कब तक होंगे लोकसभा चुनाव 2024 ।। loksabha election 2024
पीड़िता ने बताया कि रास्ते में आरोपी ने उसके ससुर से बातचीत करते हुए उसे कह रहा था कि उनके कहे अनुसार उसने कई स्थानों पर लेजाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है। परिवादिया ने रामदेवरा से अपने पिता को सूचना दी तो परिवार व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे घर लेकर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को सौंप दी है।