श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़ बीकानेर। बीकानेर के पांचू पुलिस थानान्तर्गत पिथरासर बस स्टैण्ड पर पुरानी रंजींस के चलते दिनदहाड़े बाजार में युवक पर गोली चलाने से दहशत फैल गई।
गोली युवक को लगी। गोली लगने से गंभीर घायल को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, मामला कल देर शाम का है।
थानाधिकारी मनोज यादव के मुताबिक जेडी मगरा निवासी सुभाष बिश्नोई गुरुवार शाम को पिथरा बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी में पांच-सात लोग आए। गाड़ी में बैठे लोगों को देखकर सुभाष अपने डंफर की तरफ भागा और उस पर चढ़ गया।

Breaking News: RPSC RAS Bharti 2023: 905 पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी; जानिए आवेदन की तिथि
तभी बोलेरो कैम्पर में सवार विजयपाल व उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की। सुभाष ने बचने की कोशिश की, इसके बावजूद एक गोली उसके कंधे पर लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर गिर पड़ा। सुभाष घायलावस्था में ही अपना डम्फर लेकर भागा। आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। भीड़ बढ़ने पर बोलेरो सवार बदमाश भाग गए। उधर सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई।