श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़ : गांव राजेडु में बाबा साहेब के जन्मदिन पर केक काटा गया व मिठाईयां बांटी गई। बाबा साहेब को याद कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लेते हुए युवाओं ने जन्म जयंति उत्साह पूर्वक मनाई। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की व जय भीम के नारे लगाए।
रणजीत साहू की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मनीराम मेघवाल, शिवशंकर मेघवाल, राजेश मेघवाल, मनीष मेघवाल, लिखमाराम मेघवाल, दुर्गाराम मेघवाल, हंसराज मेघवाल, श्रीराम मेघवाल, बीरबल गरबा, दानाराम मेघवाल, भगवानाराम मेघवाल, रतनलाल मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।
आयोजन में संगठित होकर संघर्ष करने व शिक्षा पर ध्यान देने पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें

SriDungargarh: दो पिकअप आपस में भिड़ीं, दो महिला सहित 6 घायल, पूर्व विधायक पहुंच अस्पताल
June 19, 2023
