श्री डूंगरगढ़ न्यूज़:- विगत लंबे समय से शराब माफियाओं , आबकारी के भ्रष्ट अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत ने आम नागरिक का जीवन दूभर कर रखा है ।
विगत दिवस में अंचल के युवा पत्रकार श्री अशोक पारीक के साथ शराब माफियाओं द्वारा श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अंचल के युवाओं और नागरिकों ने उपखंड मुख्यालय और पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ का घेराव किया । अं
चल के युवा लीडर डॉ विवेक माचरा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के किसी भी नागरिक को माफिया और पुलिस अकेला ना समझे । भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ पूरा श्रीडूंगरगढ़ एकजुट है ।

Breaking News: RPSC RAS Bharti 2023: 905 पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी; जानिए आवेदन की तिथि
डॉ विवेक माचरा ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग करते हुए कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारी शराब माफियाओं के साथ मिलकर पुलिस के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ में लंबे समय से आम नागरिक का शोषण कर रहे हैं जिसे अंचल का नौजवान सहन नहीं करेगा ।
अगर समय रहते सरकार शहर की कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं देती है तो शासन और प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ।
