Last Updated on 17, June 2022 by Sri Dungargarh News
श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ जयपुर। देश की सियासत में चर्चा का विषय बनी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर जोधपुर से आ रही है। जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है।
बता दें कि एक तरफ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर होकर दिल्ली में बयान दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ CBI रेड को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। हालांकि अग्रसेन गहलोत से पहले ED भी पूछताछ कर चुकी है उन पर एक मामले में घोटाले का आरोप है।
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के जोधपुर स्थित आवास पर सीबीआई द्वारा छापेमारी की जा रही है। pic.twitter.com/LtzjzLEkFO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अग्रसेन के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। अग्रसेन के जोधपुर स्थित आवास पर यह छापेमारी चल रही है।
मंडोर में मौजूद उनके मकान में शुक्रवार सुबह से सीबीआई के अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।