देवर ने रिश्ते में भाभी से बनाए संबंध,अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, शादी का झांसा दिया; शिकायत करने के 48 घंटे में गिरफ्तार

विज्ञापन

Google Ad

श्री डूंगरगढ़ न्यूज सीकर || जिले के एक गांव में देवर लगने वाले एक युवक द्वारा शादिशुदा महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। फिर महिला के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने शादी के लिए कहा तो इनकर कर दिया। परेशान होकर महिला थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

मामला खंडेला थाना इलाके के खटूंदरा गांव का है। यहां पर आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र भागीरथमल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश ने गांव की एक महिला जो रिश्ते में भाभी लगती है। उसे दो साल पहले बातों में फंसाया। दोनों के बीच संबंध हो गए। उसने महिला को शादी करने का झांसा दिया। महिला जब भी शादी के लिए बोलती वह बात को टाल जाता। एक दिन दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो उसके पास होना बताया, उनको वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला के साथ ज्यादती करता रहा।

आखिरकार परेशान हुई महिला ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान आरोपी ओमप्रकाश फरार हो गया। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी को तलाश शुरू की तो 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी के पास महिला के अश्लील वीडियो हैं या नहीं। थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया​ कि बनाई गई टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश करेंगे।