श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ : चूरू जिले के सरदार शहर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिगों को डरा धमकाकर एक साल से दुष्कर्म कर रहे थे। नाबालिगों के पिता ने मंगलवार को मामला दर्ज कराया है।
सरदार शहर SHO बलराज सिंह मान ने बताया कि रिपोर्ट में बताया कि नाबालिक लड़कियों का पिता दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। उसके पांच बेटियां एवं एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। दो नाबालिग बेटियां घर में ही रहती हैं। गांव के ही चार युवक एक साल से उसकी 13 व 16 वर्षीय नाबालिग लड़कियों का शारीरिक, मानसिक शोषण व दुष्कर्म कर रहे हैं। वहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर नाबालिग बेटियों को डराते धमकाते रहे। किसी को बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी देते थे।

Rajasthan: आधी रात के बाद गैंगरेप पीड़िता का शव जयपुर से डीडवाना शिफ्ट
रिपोर्ट में बताया कि 31 जनवरी को रात करीब 11 बजे तीन युवक आए और उसकी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। युवकों को जाते समय उसके भाई ने देख लिया। पीछा करने पर दो युवक मौके से फरार हो गए। मगर एक युवक को उसने पकड़ लिया। उसके घर जाकर उलाहना देने पर भी आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ। आरोपी उसकी पुत्री की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट व आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच सरदार शहर डीएसपी नरेन्द्र शर्मा कर रहे हैं।