WhatsApp Channel Click here Join Now

नोखा में युवक-युवती की मौत:जहर चढ़ने से युवती ने घर में दम तोड़ा

0

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ !! बीकानेर के नोखा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम नोखा के द्वारका कॉलोनी में गुरुवार रात एक युवती की जहर खाने से तबीयत बिगड़ गई थी। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुनील नाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जहर खिलाया। पुलिस सुनील का पता लगाती उससे पहले सुनील की लाश गांव की एक डिग्गी में पड़ी मिली। पुलिस उप अधीक्षक सुखविंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

शुक्रवार सुबह नागौर के युवक ने पुलिस को रिपार्ट दी थी कि वो नोखा में अपने मामा के घर आया तो वहां उसके मामा की बेटी बहन की तबियत बहुत बिगड़ी हुई थी। देवपुरी ने पुलिस को दी FIR में आरोप लगाया है कि जब वो घर में घुसा तो सुनील नाई भी वहां था, जो उसे देखकर भाग गया। आरोप है कि सुनील ने उसकी बहन के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में जहर दे दिया। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है, उसकी लाश सुरपुरा गांव से आगे डिग्गी में मिली है। सुनील के भाई गौरीशंकर ने पुलिस को बताया कि वो द्वारका कॉलोनी में पिछले एक साल से गेट मैन का काम कर रहा है। शुक्रवार को वो गांव आया और भाई श्रीकिसन के साथ खेत चला गया। श्रीकिसन तो अपने खेत में रुक गया लेकिन सुनील अपनी ढाणी में चला गया। इसके बाद वो नहीं दिखा। ढूंढा तो खेत के पास बनी डिग्गी में उसकी लाश मिली।

पुलिस जांच शुरू

पुलिस उप अधीक्षक सुखविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अलग अलग जांच हो रही है। दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। युवक के परिजनों ने मर्ग दर्ज कराई है जबकि लड़की के भाई ने FIR दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here