मॉडल ने होटल से कूद कर की सुसाइड की कोशिश, पापा को फोन कर लगाई छलांग

विज्ञापन

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़, राजस्थान के जोधपुर एक मॉडल ने एक होटल के छठे फ्लोर से छलांग लगाकर सुसाइड की कोशिश की। मॉडल की पहचान गुनगुन उपाध्याय के रूप में की गई है। गुनगुन उपाध्याय रातानाडा स्थित होटल लॉर्डस इन में ठहरी थी। फिलहाल, अस्पताल में उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Google Ad

स्थानीय पुलिस का कहना कि गुनगुन उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया। कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया।

एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी। पुलिस ने तत्काल उसे पास स्थिति मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुनगुन का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि खून काफी बह चुका है। उसले लगातार डॉक्टरों की टीम ब्लड चढ़ा रही है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

जानकारी के मुताबिक गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं। फिलहाल, उनसे गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है।