Breaking News Chhatargarh News Khajuwala News Lunkaransar News Nokha News Pugal News Rajasthan SriDungargarh आपणी प्रेरणा आस पास की खबरें देश बीकानेर || Bikaner

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, तुला वालों का पराक्रम लाएगा रंग, इन राशी वालों की बढ़ेंगी परेशानियां,

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 5 January 2024- ग्रहों की स्थिति- गुरु मेष राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा का प्रवेश तुला राशि में हो गया है। बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में। सू्र्य और मंगल धनु राशि में। शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भावुकता पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने पर समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। गृह कलह भी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धनार्जन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश से बचें और अधिक बोलने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम,संतान बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवश कुछ काम नहीं होने वाला है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। यात्रा में लाभ का योग बन रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।