भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने व्यापारी पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान व्यापारी को बचाने आई मां के साथ भी व्यक्ति ने मारपीट की। साथ ही कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद व्यापारी ने थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें आरोप है कि हमला करने वाला व्यक्ति खुद को पत्रकार बताता है। साथ ही हफ्ता वसूली करता है।
रिपोर्ट में व्यापारी अविनाश ने बताया गया कि भरतपुर शहर के लवानियां मोहल्ले में उसकी दुकान है। यहां एक शंभु नाम का व्यक्ति रहता है। जो अपने को पत्रकार बताता है। पत्रकारिता के नाम पर आसपास की दुकानों से हफ्ता वसूली भी करता है। पीड़ित दुकान मालिक ने उसके हमेशा पैसे देने से मना करता है तो आरोपी गालीगलौच मारपीट करने की धमकी देता रहता है।
सिर में आई गंभीर चोट

Rajasthan: राजस्थान में पटवारी के 2998 पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें डिटेल्स
इस बीच शुक्रवार सुबह अविनाश ने अपनी दुकान खोली तो शंभु उसकी दुकान पर आ गया और 500 रुपए मांगने लगा। जब अविनाश ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी गालियां देने लगा। इसके बाद अपने घर से तलवार निकालकर लाया और अविनाश पर हमला कर दिया। इस हमने में व्यापारी अविनाश के सिर में गंभीर चोट आ गई।झगड़ा होता देख अविनाश की मां बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।