श्री डूंगरगढ़ न्यूज़:-
7: 50 AM: जयपुर में 2000 यातायात पुलिसकर्मी और 15 IPS भी तैनात
जयपुर में कांग्रेस की रैली में जयपुर पहुंचने वाले लाखों लोगों और हजारों वाहनों से यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसके भी इंतजाम किए गए हैं। डीएसपी श्वेता धनकड़ के अनुसार 2000 यातायात पुलिसकर्मी इसके लिए तैनात किए गए हैं। वहीं 15 आईपीएस अधिकारियों को व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया है।

Breaking News: SBI, BoB, Axis Bank समेत इन 6 बैंकों के ग्राहक ध्यान दें! आज से बदल गया ये नियम
7: 20 AM: कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं का राजधानी पहुंचने का दौर जारी, 5000 वाहनों के पहुंचने की संभावना
कांग्रेस की इस महारैली में 2 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने के दावे किए गए हैं। प्रदेश के सभी सातों संभागों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं जयपुर पहुंचने का दौर एक दिन पहले से ही जारी है। सुबह से ही आयोजन स्थल पर भी लाेग पहुंचने लगे हैं। राजधानी में इस रैली के लिए करीब 5000 वाहनों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।