श्री गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में सोमवार सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसे में जोधपुर डिस्कॉम के रिटायर्ड एईएन की मौत हो गई। रिटायर्ड एईएन पास ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था तथा हर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलता था। इस दौरान वह खेजड़ी हनुमान मंदिर में दर्शन भी कर आता। सोमवार सुबह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई।
अज्ञात वाहन चालक मौके से हुआ फरार
जोधपुर डिस्कॉम के रिटायर्ड एईएन भागीरथ ढिल (72) सूरतगढ़ की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। हर दिन मॉर्निंग वॉक के लिए निकलना उनकी आदत में शामिल था। इस दौरान वे नेशनल हाइवे और इसके आसपास के कुछ इलाके में सैर करते और मंदिर भी जाकर आते। सोमवार सुबह भी वे अन्य दिनों तक घर से वॉक के लिए निकले थे। वे इस दौरान हनुमान खेजड़ी मंदिर जाकर लौट रहे थे।

Rajasthan: कोरोना संक्रमण: राजस्थान में 10 से 24 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, जानिए किसे मिली छूट
इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और सड़क पर गिरकर उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना सूरतगढ़ सिटी पुलिस को दी। सिटी पुलिस गुरचरणसिंह ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया तथा इसे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आसपास के लोगों से इनके पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निवासी होने का पता चला। इस पर इनके परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान कर ली। पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज देखकर अज्ञात वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।