श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ :- ठुकरियासर में जल संकट से परेशान ग्रामीणों के बीच पहुंचे डॉ विवेक माचरा , तुरंत नई मोटर और नए पंप सेट के साथ करवाया
भयंकर गर्मी के समय में श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का भयंकर जल संकट व्याप्त है ।
इसी क्रम में ठुकरियासर में विगत 20 दिनों से बंद पड़े ट्यूबवेल के संकट के कारण परेशान ग्रामीणों ने डॉ विवेक माचरा को मौके पर बुलाकर जल संकट से अवगत करवाया , जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए माचरा ने जिला प्रशासन और जलदाय विभाग के अभियंताओं से वार्ता करके तुरंत नई मोटर और पंप सेट मंगवाकर जल आपूर्ति शुरू करवाई ।
यह भी पढ़ें

Breaking News: सूर्या फाउंडेशन कबड्डी प्रतियोगिता में लखासर ने गजपुरा को हराया
December 30, 2023

डॉ विवेक माचरा ने जिला कलेक्टर से मांग की कि गर्मी के समय में किसी भी सूरत में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जल संकट और जलदाय विभाग की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा ।