श्री डूंगरगढ़ न्यूज: जसनाथ जी संप्रदाय के सबसे बड़े (सिद्ध पीठ मुख्य )मंदिर कतरियासर मे हुई चोरी के मामले को लेकर जसनाथ जी के अनुयायीयो ने दी उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी।
आपको याद दिला दे की गत 17 अप्रेल को जसनाथजी महाराज की सिद्ध पीठ धाम कतरियासर के मुख्य मंदिर में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया।

Rajasthan: श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, 19लोग घायल, जानिए पुरी ख़बर
जसनाथ जी के अनुयायी लगातार पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग कर रहें है। ऊपनी निवासी व जयपुर प्रवासी युवक मांगीनाथ सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि शंकरनाथ, हुलास नाथ, सीताराम सिद्ध सहित जयपुर सिद्ध समाज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व आईजी प्रफुल्ल कुमार को ज्ञापन देकर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।

प्रतिनिधि मंडल ने आईजी को बताया कि इस घटना के बाद जसनाथ जी के अनुयायियों में आक्रोश है और शीघ्र खुलासा नहीं होने पर जिला मुख्यालयों पर उग्र प्रदर्शन करेंगे। आईजी प्रफुल्ल कुमार ने मामले में शीघ्र ही परिणाम देने का आश्वासन मंडल सदस्यों को दिया। 