श्रीडूंगरगढ़ न्यूज: श्रीगंगानगर जिले के जैतसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को पति-पत्नी को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। दोनों पति-पत्नी एक साथ घूमकर स्मैक बेचते थे।
पुलिस को इन पर शक हुआ और रोककर पूछताछ की तो इनके पास 56.86 ग्राम स्मैक मिली। इनके कब्जे से स्मैक बिक्री के सात लाख 95 हजार रुपए और गहने भी मिले हैं।

Rajasthan: अब 6 से 12 साल तक के बच्चों की लगेगी वैक्सीन , इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिली
दरअसल, पुलिस को जैतसर के सरदारगढ़ इलाके में स्मैक बिक्री होने की जानकारी मिली थी। इस पर सरदारगढ़ में स्मैक बिक्री में लिप्त रहे लोगों पर नजर रखी गई।
जैतसर थाना और डीएसटी की इस कार्रवाई में पुलिस ने सरदारगढ़ के शेबत अली उर्फ काकू पुत्र खुदाबक्श और उसकी पत्नी हिना को गिरफ्तार किया। दोनों स्मैक बिक्री के लिए निकले हुए थे। इनके पास 56.86 ग्राम स्मैक मिली। बिक्री के सात लाख 95 हजार रुपए और कुछ गहने भी मिले। दोनों से सख्ती से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। मामले की जांच सूरतगढ़ के सदर थाने के एसएचओ सुभाषचंद को दी गई है।