- श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़ बीकानेर।अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने मंच का विस्तार करते हुए बीकानेर जिला अध्यक्ष के पद पर दुलचासर निवासी जयप्रकाश ओझा को मनोनीत किया है।
यह मनोनयन मंच के बीकानेर संभागीय अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर तिवाडी की अनुशंसा से किया है।
यह भी पढ़ें

Rajasthan: श्री डूंगरगढ़ में आईपीएल की तर्ज पर होगा,क्रिकेट का प्रतियोगिता का महाधमाका
December 18, 2023
ओझा संपूर्ण बीकानेर जिले में मंच के सदस्य बनाने, कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत है। ओझा का कार्य क्षेत्र संपूर्ण बीकानेर जिला रहेगा। कार्यकाल का समय 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा।
ओझा के नेतृत्व में संपूर्ण बीकानेर जिले के मंच सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होने की आशा के साथ ओझा को इस पद पर नियुक्त किया।