श्री डूंगरगढ़ न्यूज़।।सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव सांवतसर के किसान खेत में काम करते हुए कीटनाशक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई है।
गांव सांवतसर निवासी 20 वर्षीय राजेन्द्र कुमार पुत्र संतोष विश्नोई 23 जुलाई को अपने खेत में स्प्रे करने के दौरान जहर की चपेट में आ गया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए जहां दौराने ईलाज मंगलवार 25 जुलाई को युवक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

Breaking News: छोटे भाई ने किया भाई-भाभी पर हमला, भाभी की मौत, बड़ा भाई गम्भीर।
May 11, 2024
मृतक के पिता संतोष विश्नोई ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाई है और थानाधिकारी इद्रंलाल को मामले की जांच दी गई है।